नामांकन वापसी के बाद राकेश यादव ने किया कांग्रेस प्रवेश

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव में सर्वयादव समाज के प्रत्याशी रहे युवा नेता राकेश यादव ने नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होने कांग्रेस प्रवेश बिलासपुर में आयोजित आमसभा मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में किया। उनके प्रवेश का कारण कांग्रेस की रीति-नीति व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नरुवा, गरवा,घुरवा व बॉड़ी के विकास योजना से प्रभावित होना है। कांग्रेस प्रवेश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा नेता राकेश यादव को भरे सभा में बधाई दी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को विजयी बनाने का आह््वान किया। नवप्रवेशी कांग्रेसी राकेश यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से छत्तीसगढ़ में यादव समाज की उपेक्षा करते आई है। समाज अब भाजपा के नीतियों को पहचान चुकी है। इसके विपरीत कांग्रेस यादव समाज के अलावा सर्व समाज के विकास के विषय में सोचती है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की कार्यशैली में यह स्पष्ट नजर आ रहा है। कांग्रेस ने यादव समाज से विधायक देवेन्द्र यादव, रामकुमार यादव, द्वारिका यादव को प्रतिनिधित्व देकर यादव समाज का गौरव बढ़ाया है। युवा नेता राकेश यादव ने बताया कि विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आर.एन.वर्मा, महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रामकली यादव,कांग्रेस नेता लक्ष्मण चंद्राकर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के मार्गदर्शन में कांग्रेस की सदस्यता ली है। जिसका कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं द्वारा स्वागत किया गया है।