छत्तीसगढ़

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियानः अब तक 8584 घरों में पहुँचकर सर्वे दलों ने ली जानकारी कोरोना को हराने लोगों का मिल रहा सहयोग, दे रहे सही जानकारी

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियानः अब तक 8584 घरों में पहुँचकर सर्वे दलों ने ली जानकारी
कोरोना को हराने लोगों का मिल रहा सहयोग, दे रहे सही जानकारी
कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने 12 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
नारायणपपुर, 8 अक्टूबर 2020- जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर कोरोना सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सर्वे दल द्वारा प्रत्येक घरों में दस्तक देकर लोगों से जानकारी इकट्ठा कर लक्षणात्मक मरीजो की जांच की जा रही है। जिले में अब तक 8584 घरों का सर्वे किया जा चुका है। जिसमे से 218 लोगों में लक्षण पाए गए तथा 405 लोग उच्च जोखिम में पाए गए। इसमें से 95 लोगो का टेस्ट किया गया, जिसमें 15 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिनको आइसोलेट करके ईलाज प्रारंभ कर दिया गया है। कोरोना को हराने के लिए डर छोड़कर लोग सर्वे टीम का सहयोग कर रहे है और सही जानकारी भी दे रहे हैं। 
इस अभियान के तहत 12 अक्टूबर तक दलों द्वारा प्रत्येक घरों में दस्तक देकर लोगों से जानकारी इकट्ठा कर लक्षणात्मक मरीजो की जांच की जा रही है। दल में क्षेत्र की मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शामिल है। ये शहरी, ग्रामीण क्षेत्र एवं कार्यालयों में जाकर शत-प्रतिशत सर्वे का काम कर रहे है और कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की पहचान कर आईसोलेट एवं उपचार की कार्यवाही कर रहे हैं। 
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा कोरोना समुदायिक सर्वे अभियान की गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। वहीं उन्होंने दैनिक जानकारी से अवगत कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत सर्वेक्षण टीम हरेक घर में पहुंचकर लोगों से जानकारी लेने और लक्षण वाले मरीजो का जांच कर पॉजिटिव प्रकरण पाये जाने पर सम्पूर्ण उपचार सुनिश्चित करनेे कहा है। इसके साथ ही लोगों को इसके बचाव के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक करने भी कहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button