छत्तीसगढ़

सीबीएसी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु भर्ती प्रक्रिया आरंभ

सीबीएसी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु भर्ती प्रक्रिया आरंभ 
नारायणपपुर, 8 अक्टूबर 2020- शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत् नारायणपुर जिले के दोनों विकासखंड नारायणपुर और ओरछा में विगत 3 वर्षों से विकासखंड स्तरीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सीबीएससी पाठ्यक्रम) संचालित है। इच्छुक अभिभावक एवं पालक अपने बच्चों को शासन द्वारा निःशुल्क संचालित सीबीएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिला सकते हैं। इन स्कूल में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन, निःशुल्क गणवेश, मध्यान्ह भोजन, खेल सामग्री, टीएलएम के माध्यम से अध्यापन और भयमुक्त वातावरण प्रदान किया जायेगा। इस कक्षा में पहली एवं तीसरी कक्षा के बच्चे ही प्रवेश के पात्र होंगे। निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button