Uncategorized

VHP Will Protest: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद आज करेगा विरोध प्रदर्शन, व्यापारियों ने भी किया बंद का आह्वान

VHP Will Protest/ Image Credit: ANI

दिल्ली। VHP Will Protest: बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर हमला कर दिया। इस हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। जिसके बाद से देशभर के लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने इस हमले का जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। इसी कड़ी में आज इस हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद विरोध प्रदर्शन करेगा। इसी के तहत दिल्ली बंद रखने के भी ऐलान किया है।

Read More: ACB-EOW Raid in CG: छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर इन 20 ठिकानों पर छापेमारी

दरअसल, मासूम पर्यटकों की मौत से आक्रोशित RSS,VHP समेत कई संगठनों ने  बंद का आह्वान किया है। शु्क्रवार को दिल्ली के थोक बाजार चांदनी चौक के सभी बाजार समेत 700 से अधिक बाजार बंद रहेंगे। बंदी से दवा, सब्जी जैसे आवश्यक वस्तुओं अछूते रहेंगे। आज  विभिन्न संगठनों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगा। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी संगठन के लोग जंतर-मंतर में जुटेंगे।

Read More: Poster against Pakistan in Indore: पाक के खिलाफ पोस्टर वार! 56 दुकान पर पाकिस्तान को करारा जवाब, लिखा- सूअरों और पाकिस्तानी नागरिकों को अनुमति नहीं

VHP Will Protest: मालूम हो कि, मंगलवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों से भरे एक इलाके में आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इस दुखद घटना में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने व अपना पुरजोर विरोध प्रकट करने के लिए दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button