छत्तीसगढ़

Kondagaon_ छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

राजीव_गुप्ता@ कोंडागांव। दिनांक 26/09/2020 को स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव श्रीमान आलोक शुक्ला छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के कोंडागांव आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ, जिला कोंडागांव के संभागीय संरक्षक नीलकंठ शार्दुल के प्रतिनिधित्व में भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में सुधार कर भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2011 के प्रावधानों को यथावत रखते हुए तथा सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश दिनांक 5/03/2019 के निर्देशानुसार प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक संघ कोंडागांव के जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, उपाध्यक्ष मदन कुमार सोनेवरा, सचिव अर्जुन सिंह बघमरिया, रमेश सोनपिपरे एवं संघ के अन्य साथी शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button