
कोंडागांव। जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल ने मोदी सरकार के कृषि बिल का स्वागत करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार ने देश हित में सभी मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था एवं जनता का सीधा संबंध रहा है। जैसे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना आदि। आज एक और बड़ा फैसला किसानों के हित में सरकार ने किया है। इस बिल का मैं स्वागत करता हूं अब किसान मंडी से बाहर अपनी फसल भी बेच सकता है। मैं किसान हुँ और मैंने देखा है, जब किसान फसल लेकर मंडी जाता है, लंबी लाइन इंतजार करना पड़ता है कि बिचोलिये कब आएंगे और कीमत बिचोलिये तय करके सारा खर्च कटौती के पश्चात किसान को फसल का अनुचित कीमत देता है। लेकिन अब किसान फसल का कीमत स्वयं तय करेगा नए कृषि बिल का सभी किसान भाइयों को स्वागत करना चाहिए। नई अधिनियम में किसानों को मंडी से बाहर कहीं भी अपनी फसल की उचित कीमत बिक्री की आजादी दी गई है। किसानों को अनुबंध कृषि का प्रावधान मिला है। जिससे किसान की फसल का उचित दाम मिलेगा। अधिक मूल्य किसानों को प्राप्त होगा। किसान अत्याधुनिक कृषि तकनीकी की अपने कृषि कार्य में उपयोग करने में सक्षम होंगे।इस बिल के पास होने से किसान अपनी फसल खरीदी के 3 दिन के भीतर अपनी फसल की कीमत प्राप्त कर लेगा। अपनी मेहनत का कीमत उसे बिना किसी दिक्कत के प्राप्त होगा। कांग्रेस पार्टी व विरोधी दल के लोग जनता और किसानों को बिल की गलत जानकारी देकर अपना राजनीतिक फायदा उठाना चाह रहै है। कल तक कांग्रेस पार्टी के लोग अपने ही घोषणा पत्र में जिन जिन सुधारों का जिक्र कर रहे थे, आज वह उन्हीं सुधारों का विरोध कर रही है पिछले कई दशकों तक कांग्रेस पार्टी का यही नीति रही, जिससे किसान का सशक्त न होना व आत्महत्या जैसी घटनाएं होती रही। छत्तीसगढ का किसान यह जान गया है कि कांग्रेस किसान के हित में क्या सोच रखती है। छत्तीसगढ़ सरकार अपने ही घोषणा पत्र का यु टर्न लिया है। आज तक किसानों का कर्ज माफ न होना, धान के प्रति कुंटल ₹2500 न देना कई वादे है। कांग्रेसी व विरोधी दल किसानों को न भड़काते हुए नए बिल का स्वागत करें और किसानों को आत्मनिर्भर बनने दें।