छत्तीसगढ़स्वास्थ्य/ शिक्षा

Kondagaon_किशोरी बालिकाओं ने निकाली स्वच्छता संबंधित जागरूकता रैली

कोंडागांव। जिले के विकासखण्ड कोण्डागांव ग्राम पंचायत मुलमुला में मितानिन श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल के नेतृत्व में कोविड 19 का पालन करते हुए गांव के किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान होने वाले परेशानी व बीमारी से बचने के लिए अपनाये जाने वाली सावधानी के बारे में जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान सेहत को ख्याल में रखते हुए गन्दे कपड़े का इस्तेमाल नहीं करने जैसे तमाम जानकारियां दी गई। गांव के गली मोहल्लों में माहवारी स्वच्छता अपनाएंगे, किशोरी बालिकाओं को बीमारी से बचाएंगे, जैसे स्वच्छता संबंधित विभिन्न नारा लगाये गए । रैली में 40- 50 की संख्या में किशोरी बालिकायें उपस्थित रहे। इस अभियान में मुलमुला कलीपारा के मितानिन अन्नपूर्णा पटेल का भारी योगदान रहा।

Read More

http://sabkasandesh.com/archives/78067

http://sabkasandesh.com/archives/78063

http://sabkasandesh.com/archives/78058

Related Articles

Back to top button