छत्तीसगढ़राजनीतिक

Kondagaon: पंडित दीनदयाल की जयंती पर भाजपा ने किया “संगवारी” कोंडागांव जिला ई पुस्तिका का विमोचन

कोंडागांव। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय कोंडागांव में पंडित दीनदयाल उपाध्यय की जयंती मनाई गई। जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री लता उसेण्डी ने कार्यकर्ताओं के समक्ष उनकी जीवनी में प्रकाश डालते हुए कहा आज का दिन 25 सितंबर इतिहास के पन्नों में काफी अहमियत रखता है। वर्ष 1916 में आज ही के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा में हुआ था। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी और कहा कि दुनिया को पूंजीवाद नहीं, बल्कि मानववाद की जरूरत है, वो राजनेता होने के साथ साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे। इस शुभ अवसर पर ‘संगवारी’ कोंडागांव जिला ई पुस्तिका का विमोचन सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष किया गया जो कुछ ही दिनों में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वेबसाइट में सभी को देखने को मिलेगी जिसे भाजपा आईटी के प्रभारी प्रतोष त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने स्वयं तैयार किया है।

इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, प्रेमसिंह नाग, जीतेन्द्र सुराना, बालसिंग बघेल, जैनेन्द्र ठाकुर, दिलीप दीवान, अंकुश जैन, ललित देवांगन, लक्ष्मी ध्रुव, सोनमणी पोयाम,विनय राज, झुमुक नाग, निखिल विश्वास,टिमिर प्रकाश, दिलावर कपाड़िया, पोलटू चौधरी, संतोष मरकाम, भरत जैन, मीनु कोर्राम, दयाशंकर दीवान, पनकु राम साथ ही शहर मंडल के अलावा उत्तर और दक्षिण मंडल के अन्य कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/78058

Related Articles

Back to top button