वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने मनाया फूलों की होलिकोत्सव

भिलाई । शांति नगर वार्ड 10, सियान सदन में 30 मार्च को दोपहर 12 बजे होली मिलन उत्सव मनाया गया। जिसमें सामूहिक सियान सदन वैशाली नगर सियान सदन कोहका, प्रियदर्शनी नगर, राधिका नगर, हाउसिंग बोर्ड, कृष्णा नगर, कैलाश नगर के साथ भिलाई के वरिष्ठ नागरिक महासंघ द्वारा फूलों की होली उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर व भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव, अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हलवाई गुप्ता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि लघु भारत कौमी एकता की प्रतीक भिलाई जहां स्टील पिघलता है एवं दिल मिलता है, जहां सभी भाईचारे के साथ रहते हैं एवं विशेष अतिथि पदनाभन नायर, एम.एस. धाकरे, प्रेम ईश्वर रंगारी, एस.पी. मंडल, ए.पी. ठाकुर, सुभाष खत्री, रतनलाल गोयल, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक मंच एम.एल गौर, आर.के. साहू, प्रियदर्शनी नगर अध्यक्ष श्री मिश्रा, कार्यक्रम में उपस्थिति में स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष मनोज सिन्हा द्वारा तथा संचालन एस.पी. पाटकर द्वारा किया गया। वरिष्ठ लोगों में जयराम शर्मा, लक्ष्मी सिंह, कोषाध्यक्ष एम.एल. कश्यप, उपाध्यक्ष नामदेव मोरे, जियालाल चौधरी, घनश्याम गौर, महासचिव के साथ संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. शुक्ला द्वारा आभार व्यक्त किया गया।