छत्तीसगढ़

अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सेमरा में कक्षा पहली से बारहवीं तक प्रवेश संशोधित सूची जारी

*अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सेमरा में कक्षा पहली से बारहवीं तक प्रवेश संशोधित सूची जारी*

*संशोधित अनंतिम सूची से असंतुष्ट आवेदक 14 सितम्बर तक दे सकते हैं आवेदन*

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 11 सितम्बर 2020 / जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए चयनित- शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, सेमरा, विकासखण्ड- गौरेला में कक्षा पहली से बारहवीं तक में प्रवेश के लिए अनन्तिम सूची जारी किया गया हैं। आवेदकों से प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण उपरांत आवश्यक सुधार कर पात्र छात्र-छात्राओं की संशोधित अनन्तिम सूची का प्रकाशन किया गया है। सूची शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, सेमरा के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है। संबंधित आवेदक कार्यालयीन दिवस एवं समय में सूची का अवलोकन कर सकते है। इस अनन्तिम सूची से असंतुष्ट आवेदक 14 सितम्बर 2020 सायं 5ः00 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, सेमरा, विकासखण्ड- गौरेला में साक्ष्य सहित आवेदन कर सकते है। अंतिम चयन सूची पृथक से प्रकाशित की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं तक में चयन पद्धति- पात्र बच्चों में से सर्वप्रथम एक किलो मीटर की परिधि में आने वाले बच्चों का चयन किया गया। तदुपरांत शेष बच्चों के लिए लॉटरी की गई। इन कक्षाओं में विगत परीक्षा का माध्यम एवं प्राप्तांक, ग्रेड को आधार नहीं माना गया है। कक्षा छठवीं से आठवीं तक में चयन पद्धति- विगत कक्षा में अध्ययन का माध्यम अंग्रेजी होने पर ही आवेदन को प्रक्रिया में शामिल किया गया। सर्वप्रथम 3 किलो मीटर की परिधि में आने वाले बच्चों का चयन किया गया। तदुपरांत अधिक दूरी पर निवासरत बच्चों का ग्रेड, प्राप्तांक के आधार पर चयन किया गया। आवश्यकतानुसार शेष बच्चों के लिए ग्रेड के अुनसार लॉटरी की गई। कक्षा नवमीं में चयन पद्धति- विगत कक्षा में अध्ययन का माध्यम अंग्रेजी होने पर ही आवेदन को प्रक्रिया में शामिल किया गया। सर्वप्रथम 5 किलो मीटर की परिधि में आने वाले बच्चों में से ग्रेड,प्राप्तांक के आधार पर चयन किया गया। आवश्यकतानुसार शेष बच्चों के लिए ग्रेड के अुनसार लॉटरी की गई। कक्षा दसवीं में चयन पद्धति- विगत कक्षा में अध्ययन का माध्यम अंग्रेजी होने पर ही आवेदन को प्रक्रिया में शामिल किया गया। कम संख्या में आवेदन होने के कारण सभी कम दूरी, अधिक दूरी के पात्र आवेदको को चयनित किया गया। लॉटरी प्रक्रिया नहीं अपनायी गई। सभी कक्षाओं में प्रवेश हेतु जातिवर्ग, आर्थिक, लिंगानुसार आरक्षण नहीं है।
कक्षा पहली के अतिरिक्त अन्य कक्षाओं में विगत परीक्षा की अंकसूची सलग्न न होने पर आवेदन अमान्य किया गया है। दावा-आपत्ति के निराकरण में दूरी हेतु लोक निर्माण संभाग द्वारा प्राप्त जानकारी, निवास स्थल के सत्यापन हेतु जनपद पंचायत के प्रतिवेदन को मान्य किया गया। दावा-आपत्ति के निराकरण में माध्यम हेतु संस्था प्रमुख से प्राप्त जानकारी मान्य की गयी है। एक ही कक्षा में निर्धारित परिधि (दूरी) में यदि स्वीकृत सीट से अधिक आवेदक पात्र होने पर आवश्यकतानुसार ग्रेड, लॉटरी की प्रक्रिया अपनायी गयी है। लॉटरी एवं ग्रेड के आधार पर चयन में अधिक दूरी के बच्चों का चयन संभव है।

Related Articles

Back to top button