दुकानों में लगी भीड़ और नियमों की अवहेलना पर निगम ने वसूला जुर्माना

भिलाई। कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढऩे के बाद भी सार्वजनिक जगहों में एहतियात के बजाय लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों से रिसाली निगम के अधिकारी सख्ती के साथ पेस आ रहे है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर गुरूवार को 1500 जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंध समय के बाद में दुकान संचालित करने वालों के अलावा नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। प्रतिष्ठानों पर नजर रखने रिसाली निगम के राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, सहायक राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ला, रामेश्वर निषाद व टेकराम हरिन्द्रवर की टीम ने भ्रमण करते टंकी मरोदा क्षेत्र पहुंची। जहां बिना मास्क लगाए व्यापार करने पर अंकिता चैधरी, गीता बाई, शिव गुप्ता, कन्हैया, विनोद कुमार से 200-200 व फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर भारती फैब्रिकेशन नेवई से 500 जुर्माना वसूला किया गया।