छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

चुनाव नजदीक आते ही पुलिस ने तेज किय जांच अभियान

रोज कर रही है चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच

भिलाई। जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आते जा रहा है, वैसे वैसे पुलिस द्वारा चार पहिया, लक्जरी वाहनों एवं दो पहिया वाहनों की चेकिंग यातायात पुलिस तेज करते जा रही है। ट्राफिक पुलिस दुर्ग-भिलाई में कई प्वाइंट बनाकर इस कार्य को अंजाम दे रही है।  ट्राफिक एएसपी बलराम हिरवानी के मार्गदर्शन एवं  ट्राफिक सीएसपी गुरजीत सिंह के नेतृृत्व में यह कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है। ट्राफिक सीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि इसी तारतम्य में बुधवार को नगर के प्रमुख 17 स्थानों पर मोर्चा प्वाइँट बनाकर दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज रफतार, तेज आवाज वाहन, काली फिल्म वाले वाहन , नंबर प्लेट में पदनाम लिखने वाले व सैलेंसर मोडीफाई करने वाले बाईकर्स, यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनो चालको के खिलाफ शहर के प्रमुख 17 स्थानो पर मोर्चा र्पाइंट बनाकर कार्यवाही की गयी। इसमें एक ओर जहां दो पहिया वाहनों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं लक्जरी वाहनों की डिक्की खोलकर  तथा उनके अंदर तक गहनता से जांच कर रही है।

यातायात भिलाई प्रभारी निरीक्षक राकेश भोई के द्वारा कोसानाला टोल प्लाजा मे 33 कार्यवाही, यातायात दुर्ग प्रभारी निरीक्षक श्रीमती श्रुति सिंह के द्वारा पुलगांव चैाक मे 30 कार्यवाही, यातायात भिलाई 03 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा मे 12 कार्यवाही, उप निरीक्षक रामसहाय राजपुत द्वारा कुम्हारी चौक मे 30 कार्यवाही, उप निरीक्षक प्रकाश सिंह के द्वारा 37 कार्यवाही, उप निरीक्षक बी.आर. मांजरे के द्वारा पटेल चौक मे 30 कार्यवाही, उप निरीक्षक अशोक द्विवेदी द्वारा सिरसा गेंट चौक मे 30 कार्यवाही, सहायक उप निरीक्षक प्रवासी यादव के द्वारा डी.पी.एस.चौक रिसाली मे 30 कार्यवाही, सहायक उप निरीक्षक दयालु राम के द्वारा पावर हाउस चौक मे 29 कार्यवाही, सहायक उप निरीक्षक बोधनलाल साहू के द्वारा राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग मे 30 कार्यवाही, सहायक उप निरीक्षक जगत सिंह भदौरिया के द्वारा चरौदा मे 30 कार्यवाही, सहायक उप निरीक्षक रोमलाल साहू के द्वारा चंद्रामौर्या चौक मे 14 कार्यवाही सहित सभी मोर्चा प्वाइंटों में  यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 454 वाहन चालको के विरूद्व कार्यवाही की गयी और उनसे 1 लाख  66 हजार 2 सौ रूपये के जुर्माना वसूल की।

अपील:- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री बलराम हिरवानी ने शहर के नागरिको से यह अपील की है कि वे यातायात नियमो का पालन करे दो पहिया वाहनो पर तीन सवारी न चले, शराब पीकर वाहन न चलाये, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे, चार पहिया वाहन मे काली फिल्म न लगाये जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और होने वाले सडक़ दुर्घनाओ मे कमी लाया जा सकें। यह अभियान उप पुलिस अधीक्षक श्री गुरजीत सिंह के नेतृृत्व मे सतत्् जारी रहेगा तथा यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की सुझाव/शिकायत के लिये यातायात पुलिस द्वारा जारी वाट्सएप नंबर ( 9479192029 ) पर सूचना/जानकारी दे सकते है।

Related Articles

Back to top button