छत्तीसगढ़

तेज आवाज़ में डीजे बजाने वालों पर सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही

तेज आवाज़ में डीजे बजाने वालों पर सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस द्वारा कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। एक कार्यवाही छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 9219 में डीजे साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज़ में बजाने वालों पर की गई, वहीं दूसरी कार्यवाही रघुवेन्द्र सभा भवन के समीप डीजे लगाकर तेज आवाज़ में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने वालों पर की गई।

पुलिस ने 01 छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 9219 जिसमें डीजे साउंड सिस्टम लगा हुआ था, को जप्त किया। साथ ही 04 नग बेस बॉक्स, 04 नग टॉप बॉक्स एवं 02 नग एम्पलीफायर भी जप्त किए गए। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा डीजे संचालकों पर पहले भी कार्यवाही की जा चुकी है, इसके बावजूद आदेश-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज़ में डीजे बजाया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button