कोविड संकट में लॉक डाउन के दौरान भाजपा द्वारा किये गए सेवा कार्यो को संरक्षित करने हेतु भाजपा के राष्ट्रीय संगठन

कांकेर: कोविड संकट में लॉक डाउन के दौरान भाजपा द्वारा किये गए सेवा कार्यो को संरक्षित करने हेतु भाजपा के राष्ट्रीय संगठन द्वारा पूरे देश भर के भाजपा जिला व मण्डल संगठन के किये गए सेवा कार्यो का ई पुस्तिका निर्माण किया जा रहा है । इस हेतु प्रदेश ई पुस्तिका निर्माण प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल , भाजपा प्रदेश मंत्री व बस्तर संभाग ई पुस्तिका निर्माण संयोजक किरण देव , आई टी सेल के प्रदेश संयोजक मा दीपक म्हस्के ने वर्चुअल बैठक में बस्तर संभाग के ई पुस्तिका की समीक्षा की ।
दीपक पटेल ने जहां भाजपा के बूथ समिति व भाजपा कार्यकर्ताओं के रिकॉर्ड ऑनलाइन करने की
जानकारी दी वही श्री उपासने ने ई पुस्तिका में सुधार की जानकारी दी । श्री म्हस्के ने ई पुस्तिका की पेज वाइज समीक्षा कर कुछ कुछ जगह सुधार करने की बात कही । इस बैठक में जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया , जिला महामंत्री विजय कुमार मण्डावी , जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी, महेश जैन, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री टेकेश्वर जैन , जिला मीडिया प्रभारी व ई बुक निर्माण समिति के निपेन्द्र पटेल, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक, बृजेश चौहान, आई टी सेल जिला संयोजक डॉ देवेंद्र साहू, चारामा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोतवानी, कांकेर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नारायण पोटाई सहित बस्तर संभाग के सभी जिले के ई पुस्तिका निर्माण समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।