छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
रिसाली निगम वालों ने भी ली सदभावना दिवस पर शपथ

भिलाई। दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने शुक्रवार को अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। श्याम नगर स्थित कार्यालय में आयोजित हुए शपथ समारोह में एकता व सदभावना पूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।