कंटेनमेंट जोन पहुंच निगम ने पहले दी समझाइस, नहीं माना तो वसूला दो हजार जुर्माना

भिलाई। कोरोना के बढ़ते मरीज और संवेदनशील क्षेत्रों की संख्या बढऩे पर रिसाली निगम का स्वास्थ्य विभाग लगातार क्षेत्रों में निगरानी कर रहा है। अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर नागरिकों को समझाइश दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी करने पर राजस्व निरीक्षकों की टीम सख्ती बरत रही है।
मंगलवार की निगम अमला को सूचना मिली थी कि बीआरपी चौक के निकट लगभग 100-150 लोग एकत्र हुए है। दरअसल वे दिहाड़ी मजदूर थे। नेवई पुलिस और निगम अधिकारियों ने लॉकडाउन नियमों का पालन करने व कानून व्यवस्था न बिगाडऩे की चेतावनी दी। इसके बाद ही बीआरपी चैाक से भीड़ हटी। वही राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, नेवई टी आई भावेश साव समेत सहायक राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ला, रामेश्वर निषाद व टेकराम हरिन्द्रवार की टीम ने टंकी मरोदा स्थित पटेल किराना दुकान संचालक से 2000 जुर्माना वसूल किया। उल्लेखनीय है कि अबतक नियमों की अनदेखी करने पर रिसाली निगम कुल 24700 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया है।
घनी आबादी क्षेत्र में फोकस
रिसाली निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत कंटेनमेन जोन के लिए हर रोज गाइड लाइन जारी कर रहे है। अलग-अलग प्रभावित क्षेत्र में टीम भेजकर सोडियम हाइपोक्लोराइड घोल से सेनेटाइजिंग कार्य कराया जा रहा हैं इसके अलावा रिसाली क्षेत्र के स्कूल भवन, सार्वजनिक शौचालय, हेल्थ सेंटर, खेल मैदान को भी सेनेटाइज किया जा रहा है।
यंहा विशेष सफाई अभियान
निगम के कर्मचारी मंगलवार को सूर्यानगर, रिसाली डबरी, पुरैना, वीआईपी नगर स्थित महाकालेश्वर मंदिर के आस-पास, जोरातराई, रिसाली सेक्टर, डुंडेरा, पुरैना स्टोर पारा समेत, मैत्रीनगर में सड़क व नाली सफाई की। इसके अलावा वार्ड 40 जोरातराई में ब्लीचिंग व चूना का छिड़काव किया गया।