छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कोरोना को हराने निगम की टीम डोर टू डोर दे रही है दस्तक,

स्वास्थ्य के बारे में अब तक 39679 घरों तक जा चुकी है पूछताछ

भिलाई। नगर पालिक निगम क्षेत्र में अन्य शहरों से आने वाले लोग और सर्दी, खांसी एवं सामान्य बुखार के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीडि़त लोगों को चिन्हित किया जा सके। चिन्हित लोगों की कोरोना जांच एवं समय पर इलाज की व्यवस्था कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अब तक नगर पालिक निगम, जिला स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल एवं विकास विभाग की सयुंक्त टीम आरोग्य सेतु पोर्टल के रिपोर्ट में दिखाए गए पिंक एरिया और कंटेनमेंट जोन क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों के 39679 घरों में दस्तक दे चुकी है। 1 लाख 71 हजार 698 लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटा चुकी है।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं भिलाई निगम आयुक्त  ऋतुराज रघुवंशी ने कोरोना से निपटने डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश दिए थे। आरोग्य सेतु ऐप के रिपोर्ट, कंटेनमेंट जोन, पूर्व में रह चुके कंटेनमेंट जोन क्षेत्र का विशेष तौर पर सर्वे करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के मुताबिक निगम क्षेत्र में 42 टीम डोर टू डोर सर्वे कर रही है। 39679 घरों में जाकर 1 लाख 71 हजार 698 लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई है। इनमें से 94 लोगों को सर्दी, खांसी, गले में कफ और बुखार की शिकायत पर कोरोना की जांच कराने की सलाह दी गई है। जांच कराने में उनका सहयोग भी किया गया।

जोन क्रमांक-1 के अंतर्गत 11 वार्ड आते हैं। इन वार्डों के रहवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 13 टीम डोर टू डोर सर्वे कर रही है। अब तक टीम 8681 घरों तक पहुंच चुकी है। 38546 लोगों का स्वास्थ्यगत जानकारी जुटा चुकी है। इनमें केवल 7 लोगों ने सर्दी, खांसी के साथ बुखार होने की शिकायत की है। इसी प्रकार जोन क्रमांक-2 के वार्डों में 6 टीम सर्वे का कार्य कर रही है, टीम 11161 घरों के 57054 सदस्यों से पूछताछ कर चुकी है। जोन-3 के अंतर्गत 6 टीम के 6233 घरों में दस्तक दे चुकी है। 24938 सदस्यों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई गई है। वहीं 20 लोगों ने सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत की। जोन-4 में 11 टीम डोर टू डोर सर्वे कर रही है। टीम के सदस्य अब तक 11465 घरों में दस्तक देकर 45860 सदस्यों से सर्दी, खांसी, बुखार से संबंधित सवाल-जवाब किया गया। बुखार की शिकायत करने वाले 67 लोगों की रिपोर्ट तैयार कर जोन आयुक्त और नोडल अधिकारी को दिया गया।

Related Articles

Back to top button