छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महापौर देवेन्द्र यादव गायों को आटे से बनी लोई खिलाकर लिया आशीर्वाद

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव दलेश्वर साहू एवं महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के समीप शहरी गौठान में गायों की पूजा अर्चना कर गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया। आठ पशुपालकों को हितग्राही पंजीयन प्रमाण-पत्र अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया। वहीं गौठान में पंजीकृत पशुपालकों से गोबर क्रय किया गया। छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार अतिथियों ने गायों को आटे से बनी लोई खिलाकर आशीर्वाद लिया और छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली की शुभकामनाएं दी।

निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अतिथियों को योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी। अतिथियों ने आयुक्त के साथ शहरी गौठान के हरा-चारा उत्पादन क्ष़ेत्र, वर्मी कमोस्ट सेंटर, जैविक खाद द्वारा तैयार हरी सब्जियों और फूलों की खेती का निरीक्षण किया। इस बीच अतिथियों ने गौठान में गायों की देखभाल करने वाली बम्लेश्वरी महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा किए तथा उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। महिलाओं ने जैविक खाद का उपयोग कर सब्जी का उत्पादन करने की जानकारी दी। इससे उन्हें अच्छी आमदनी होना बताया।

पंजीकृत पशुपालकों से खरीदा जाएगा गोबर पंजीकृत पशुपालकों से 1.50 रुपए प्रति किलो एवं परिवहन चार्ज 50 पैसा सहित 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर का क्रय किया जाएगा! दोपहर तक गौठान में 7 क्विंटल 89 किलो गोबर का क्रय किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर संसदीय सचिव साहू एवं विधायक देवेंद्र यादव ने पशुपालक पंचराम यादव, उमेन्द्र यादव, पुरूषोत्तम यादव, शिव कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, मनोज यादव, निर्मला यादव को गोधन न्याय योजना के तहत पंजीयन प्रमाण-पत्र प्रदाय किया और गोबर खरीदी से होने वाले लाभ के बारे में पशुपालकों को बताया। इस मौके पर अत्यांवसायी सहकारी एवं वित विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, तुलसी साहू, अरुण सिसोदिया, इरफान खान, अतुल साहू, केशव चौबे, निर्मल कोसरे, एमआईसी सदस्य नीरजपाल, लक्ष्मीपति राजू, जोहन सिन्हा, सूर्यकांत सिन्हा, सुभद्रा सिंह, एल्डरमैन मोहम्मद सद्दाब, शमशेर बहादुर, उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरूण पाल लहरे सहित सभी जोन क्षेत्र के कमिश्नर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button