छत्तीसगढ़

किसानो की आय वृद्धि के लिए कृषि, मत्स्य पालन, बागबानी एवं पशुपालन विभाग की हुई संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने अगले एक वर्ष हेतु कार्ययोजना बनाने ली विभागीय बैठक

03 june, 2020/कोण्डागांव। विगत 1 जुलाई को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने किसानो की आय में वृद्धि करने के लिए आगामी एक वर्ष के लिए रणनीति तैयार करने के लिए कलेक्ट्रेट सभा भवन में कृषि, मत्स्य पालन, बागबानी, एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागो के मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर योजनाओं को धरातल पर लाने के मध्य में आने वाली समस्याओं के संबध मे चर्चा की। इस बैठक में अधिकारियो ने मिश्रित कृषि, नारियल उत्पादन, मिट्टी की जांच, जलावर्धन, सिंचाई विस्तार, बीज उत्पादन, दलहन- तिलहन, काली मिर्च उत्पादन के साथ सामुहिक कृषि के विस्तार संबंधित सुझाव दिये। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को अपने स्तर पर किसानो की आय वृद्धि हेतु एक महिने के भीतर कार्ययोजना तैयार कर क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनो का प्रयोग करते हुए कार्ययोजना अमल लाने को कहा। इसके लिए सभी अधिकारियों को किसानो के पास जा उनके उपलब्ध संसाधनो को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना का निर्माण प्रत्येक किसान को फोकस पर रख कर बनाई जायेगी।

कलेक्टर ने इस संबंध में कहा कि एक-एक किसान के पास उपलब्ध संसाधनो की जानकारी लेकर कार्ययोजना निर्माण के द्वारा किसान की आय मे वृद्धि का प्रयास प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है।

**

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button