Uncategorized

आयुक्त ने ली बीएसपी,एनएसपीसीएल व निगम अधिकारियों की बैठक

नालों के वेस्ट वॉटर रियूज परियोजना के कार्यों की ली जानकारी

भिलाई। आयुक्त एस.के. सुन्दरानी, नगर पालिक निगम भिलाई की अध्यक्षता में भिलाई शहर के वेस्ट वॉटर रियूज परियोजना के कार्यो की प्रगति के संबंध में शुक्रवार को नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में निगम अधिकारी, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी एवं एन.एस.पी.सी.एल. के अधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में  सत्येन्द्र सिंह अधीक्षण अभियंता, प्रदीप दास अधिवक्ता, डी. चन्द्राकर सिंह वरिष्ठ प्रबंधक (बी.एस.पी.) डी.के. वर्मा डी.जी.एम. एन.एस.पी.सी.एल. मोहन देशपाण्डे डी.जी.एम. बी.एस.पी. अश्विनी कुमार मण्डल जी.एम. बी.एस.पी. आर.जी. गुप्ता डी.जी.एम. बी.एस.पी. तपन अग्रवाल सहायक अभियंता,अर्पित बंजारे उप अभियंता, वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट एवं रियूज हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र एवं एन.एस.पी.सी.एल. कंपनी के अधिकारी उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान श्री सुंदरानी को भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र से कोसानाला में बहने वाला पानी आउटलेट-ए को ट्रीटमेंट कर संयंत्र द्वारा ट्रीटेड जल को स्वयं उपयोग किया जायेगा। योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है नालों में बहने वाले पानी को जीरो फ्लो की स्थिति में आगामी 03 माह में लाया जायेगा। इसी प्रकार आउटलेट-बी तेल्हा नाला में जाने वाले वेस्ट वॉटर को ट्रीटमेंट के लिए उनके द्वारा डी.पी.आर. तैयार करा लिया गया है। जिसके निविदा आमंत्रण की कार्यवाही की जा रही है। आगामी 15 माह के अंदर इस नाले में बहने वाले पानी को जीरो फ्लो की स्थिति में लाया जायेगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि एन.एस.पी.सी.एल. एवं सोमनी ग्राम से बहने वाले नाले के पानी का ट्रीटमेंट कर पुन: उपयोग किये जाने का भी डी.पी.आर. तैयार किया गया है। जिस पर भी उनके द्वारा शीघ्र कार्यवाही की जावेगी। एन.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वो निगम द्वारा वेस्ट वॉटर का ट्रीटमेंट कर ट्रीटेड वॉटर एन.एस.पी.सी.एल. को दी जाने वाली दरों पर अपनी सहमति 01 सप्ताह के अंदर लिखित में उपलब्ध करावें। उपरोक्तानुसार भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी एवं दोनो ही नालों में जीरो फ्लो की स्थिति में लाने के लिए अब तक की गई कार्यवाही एवं डी.पी.आर. निगम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।

श्री सुंदरानी से हुए उपरोक्त चर्चा पश्चात भिलाई इस्पात संयंत्र एवं एन.एस.पी.सी.एल. से उपरोक्त जानकारी प्राप्त होने पर ब्लूस्ट्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपेमेंट कन्सलटेन्ट प्रा0 लि0 पुणे द्वारा तैयार डी.पी.आर. पर अग्रिम कार्यवाही पर विचार कर निर्णय लिये जाने कहा।

Related Articles

Back to top button