छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

ट्राफिक पुलिस ने अपने महिला सिपाहियों का पुष्प देकर किया सम्मान

भिलाई। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बलराम हिरवानी एवं उप पुलिस अधीाक्षक यातायात गुरजीत ंिसंह तथा यातायात प्रभारी सुपेला निरीक्षकराकेश भोई के द्वारा यातायात नियंत्रण कक्ष टावर सुपेला में यातायात के समस्त महिला साथियों का पुष्प देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर दुर्ग यातायात प्रभारी निरीक्षक श्रीमती श्रुति सिंह, निरीक्षक सुश्री लता चौरे, महिला प्रधान आरक्षक उषा साहू, सुनिता रामटेके, सुनिमा कहार, बी.रमा एवं महिला आरक्षक रूखमणी साहू, पीली यादव, मनीषा, दूर्गा राजपूत, माधुरी कोरी, सरस्वती ठाकुर तथा विशेष सुखिया बाई उपस्थित रही।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात की समस्त महिला साथियों को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दी गई ।

Related Articles

Back to top button