खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने किया निगम में प्रदर्शन

ये कैसी मजबूरी, पानी के लिए फोडऩा पड़ा मटका

पिछले चार दिनों से निगम क्षेत्र में पानी सप्लाई बंद, निगम गेट पर महिलाओं का प्रदर्शन

भिलाईं। एक ओर जहां पूर विश्व में आज के दिन महिलाओं का सम्मान किया जा रही है, वहीं आज भिलाई निगम क्षेत्र की महिलाओं को बाहर निकलकर प्रदर्शन करना पड़ा। पिछले चार दिनों से निगम क्षेत्र के अधिकांशतर मोहल्लों में पानी नही आ रहा है, जिसके कारण महिलाएं के गुस्सा का गुबार आज फूट पड़ा और वे अपने अपने घरों से हाथ में मटका लेकर बेहद आक्रोशित मुद्रा में  निगम पहुंचकर गेंट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच जमकर तू तू मैं मैं भी हुई। उसके बाद आक्रोशित महिलाएं निगम केट के सामन ही मटका फोडना शुरू कर दिया।

ज्ञातव्य हो कि निगम क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी सप्लाई बंद है। अभी गर्मी शुरू भी नही हुई हैं और पूरे क्षेत्र में पानी के लिए त्राहि त्राहि मच गई है। इतने गंभीर स्थिति के बाद भी निगम के अधिकारी इसका उपाय करने के बजाय केवल बहाना बनाने में लगे हुए है। पिछले मंगलवार को शिवनाथ नदी के इंटकवेल में ट्रांस्फार्मर जल गया, जिसके कारण पिछले चार दिनों से नदी से पानी की सप्लाई बंद हैं। टंकियां खाली हो गई हैं। पिछले चार दिनों से नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, कोहका, कुरुद, वैशाली नगर, शांति नगर, बैकुंठधाम, छावनी, संतोषीपारा, शारदापारा, खुर्सीपार, रिसाली, रुआबांधा, प्रगति नगर आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद हो गई थी। पानी के लिए आज महिलाओं को  निगम गेट पर मटका फोड़ कर प्रदर्शन करना पड़ा। निगम क्षेत्र में जल संकट के लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारे बाजी भी की। पिछले चार दिनों से जल संकट की समस्या से जूझ रही पालिक निगम भिलाई की महिलाएं अपने घरों से सिर पर मटका लेकर निगम मुख्यालय पहुंची और निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। लोगों की परेशानी यह थी कि एक तो पानी नहीं आ रहा और निगम की ओर से किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। निगम क्षेत्र में पानी सप्लाई के मामले में नगर निगम भिलाई पूरी तरह फेल हो गई है। तपते मौसम में लोग पानी की बूंद बूंद के लिए तरस गए हैं और हमारे निगम के अफसर बहानेबाजी में लगे हुए हैं। पिछले चार दिनों से लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है, जिन्होंने अपने घरों में बोर कराया है उन्हें तो कोई तकलीफ नहीं लेकिन जो केवल निगम के पानी पर निर्भर हैं वे लोग त्रस्त हो गए हैं। वहीं कई वार्ड तो ऐसे हैं जहां पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था भी नहीं की गई। लोगों का सीधा आरोप था कि निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी। प्रदर्शन के दौरान निगम का प्रवेश द्वार बंद करने पर महिलाओं की पुलिस के जवानों के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान निगम के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन, भाजपा पार्षद पियूष मिश्रा ने भीतर जाने के लिए गेट को खोलने कहा, लेकिन जवानों ने उन्हें रोक दिया जिसके कारण महिलाओं ने गेट के सामने ही मटका फोड़ दिया।

निगम का दावा: पंप हाउस से पानी की सप्लाई शुरू

इधर निगम अधिकारियों ने दावा किया है कि शिवनाथ नदी तट स्थित इंटकवेल से 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने बताया कि शिवनाथ नदी से फिल्टर प्लांट में पानी सप्लाई की जा रही है। शाम तक कुछ टंकियों से नलों में भी पानी सप्लाई की जाएगी। संपवेल में पानी स्टोर करने के बाद शहर की टंकियों को भरा जाएगा। देर रात तक टंकियों से नलों में पानी सप्लाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button