जानवरों को बाहर छोडऩे पर 17 मवेशी मालिकों से निगम ने वसूला पांच हजार तक जुर्माना नगर निगम की टीम लगातार कर रही है वार्डो के डेयरियों में मवेशियों की जांच
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/06/karyawahi.jpg)
DURG:-नगर पालिक निगम दुर्ग रोका.छेका संकल्प के तहत् बोरसी स्थित 17 पशुपालाकों पर जानवरों को खुला छोडऩे और गंदगी फैलाने के कारण 500 रु0 से 5000 रु0 तक जुर्माना लगाया। वहीं तीन मवेशी मालिकों द्वारा जुर्माना नहीं देने पर उन्हें नोटिस जारी की गई । जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर प्रकरण को भारतीय दण्ड सहिता की धारा 133 एवं नगर निगम अधिनियम के तहत् न्यायालयीन कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जावेगा। निगम अमला ने अवैध मुर्गा मटन संचालित करने वाले 07 लोगों को 500-500 रु0 जुर्माना कर वार्ड में व्यवसाय बंद करने समझाईश दिये। साथ ही चाय.नाश्ता दुकानों में सोशल डिस्टेंट का पालन नहीं करने वाले 3 दुकानदारों को 100 रु0 से 500 रु0 जुर्माना किया गया। इस प्रकार से निगम आयुक्त द्वारा रोका.छेका योजना के तहत् गठित तीनों दल ने वार्डो में कार्यवाही कर कुल 53,500 रु0 जुर्माना वसूल किये।
निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने शहर के सभी मवेशी मालिकों से अपील कर कहा कि रोका.छेका योजना के तहत् भरे गये संकल्प पत्र अनुसार सभी को अपने.अपने मवेशियों को बांध कर रखना है। खुले में नहीं छोडऩा है। मवेशियों की पहचान के लिए रेडियम पट्टी लगाना अनिवार्य है। नगर निगम की टीम प्रत्येक वार्डो में जाकर पशुपालाकों के डेयरियों और घरों की जांच कर रहे हैं जिनके डेयरी में जानवर नहीं मिलेंगेंए उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। कोई भी मवेशी मालिक अपने मवेशी को खुला ना छोड़ें।
बोरसी वार्ड 51 स्थित पशुपालकों में दिलीप दूध डेयरी को 2000ध् रु0 जुर्माना किया गया। वहीं संतलाल यादव 5000 रु, राजेन्द्र यादव. 500 रु0, नंदकुमार यादव. 1000 रु0, संतकुमार छबिलाल.1000 रु0, सुरेश यादव. 1000 रु0, बलवंत यादव. 1000 रु0ए, छबलूराम यादव. 500रु0, दशरथ यादव.500 रु0, विनोद यादव. 1000 रु0, गोपी यादव. 500 रु0, मनोज यादव. 1000 रु0, तेजराम यादव. 1000 रु0, परस यादव. 1000 रु0,पुरुषोत्तम यादव.1000 रु0, हरिलाल यादव 500 रु0, नारायण यादव 1000 रु0 जुर्माना भरे। दुर्वासा यादव, अरुण यादव, और भुवन यादव को नोटिस जारी कर जुर्माना भरने कहा गया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जावेगा।
शहर में अवैध रुप से वार्डो में मुर्गा मटन का व्यसाय खुले रुप में किया जा रहा है । एैसे जगहों की लगातार शिकायत निगम को प्राप्त हो रही है। प्राप्त शिकायतों क आधार पर निगम का दल ने अजीज पोल्ट्रीए रहीम बेगम मुर्गा दुकानए मो0 सद्दामए जैनूल आवेदीनए शानार ब्रायलरए रौशन चिकन सेंटरए चन्द्राकर ब्रायलरए से 500-500 रु0 जुर्माना लेकर उन्हें हिदायत दी गई की दोबारा बिना अनुमति कहीं पर भी मुर्गा, मटन आदि की दुकान ना लगायें अन्यथा कड़ी कानूनी कार्यवाही के वे स्वंय जिम्मेदार होगें। निगम का अमला चाय-नाश्ता दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंट का पालन नहीं करने वाले नीरज नाश्ता सेंटर, मनोज नाश्ता सेंटर, किंग्स मोमोस सेंटर से जुर्माना लेकर नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, और उनकी टीमए बाजार प्रभारी अधिकारी थान सिंग यादव और टीम तथा सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान और उनकी टीम मौजूद थे ।