छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

दुर्ग भाजपा ने मनाया मुखर्जी का बलिदान दिवसDURG:-एक संविधान एक निशान के प्रेरक भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुषों में से एक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज जिला भाजपा कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उषा टावरी, महामंत्री डोमार सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता मिश्रा उपस्थित थी। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नमन किया गया आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उषा टावरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक निशान एक संविधान के प्रेरक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिनकी सोच कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक ही राष्ट्रध्वज रहेख् एक ही संविधान के नीचे सभी कार्य संपादित हो, जिन्होंने कश्मीर के लाल चौक में भारतके राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के लिए आंदोलन किया था ऐसे लोह पुरुष जिनका आज बलिदान दिवस है उनको मैं नमन करती हूं तथा उनके बताए हुए मार्ग में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं कि उस मार्ग पर चलें। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित, पूर्व मंडल महामंत्री मनोज टावरी ,उपाध्यक्ष राहुल पंडित, नितेश बाफना,विजय ताम्रकार, सतविंदर सिंग, संदीप जैन, सुधा सिंह, चंद्रकांत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

DURG:-एक संविधान एक निशान के प्रेरक भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुषों में से एक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज जिला भाजपा कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उषा टावरी, महामंत्री डोमार सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता मिश्रा उपस्थित थी। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नमन किया गया

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उषा टावरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक निशान एक संविधान के प्रेरक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिनकी सोच कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक ही राष्ट्रध्वज रहेख् एक ही संविधान के नीचे सभी कार्य संपादित हो, जिन्होंने कश्मीर के लाल चौक में भारतके राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के लिए आंदोलन किया था ऐसे लोह पुरुष जिनका आज बलिदान दिवस है उनको मैं नमन करती हूं तथा उनके बताए हुए मार्ग में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं कि उस मार्ग पर चलें।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित, पूर्व मंडल महामंत्री मनोज टावरी ,उपाध्यक्ष राहुल पंडित, नितेश बाफना,विजय ताम्रकार, सतविंदर सिंग, संदीप जैन, सुधा सिंह, चंद्रकांत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button