छत्तीसगढ़

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिये

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिये हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने मीडिया की उपस्थिति में परिणाम घोषित किया।12वीं में मुंगेली निवासी छात्र टिकेश वैष्णव ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं 10वीं में मुंगेली निवासी छात्रा प्रज्ञा कश्यप 100 प्रतिशत अंक हासिल किया है। दूसरे स्थान पर देशबंधू स्कूल रायपुर की प्रिया अग्रवाल है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार 10वीं में 73.3 प्रतिशत और 12वीं का 78.59 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल किया है। बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले दोनों कक्षा के छात्र मुंगेली जिले के रहने वाले हैं। 12वीं में मुंगेली निवासी छात्र टिकेश वैष्णव ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वही 10वीं में मुंगेली निवासी छात्रा प्रज्ञा कश्यप 100 प्रतिशत अंक हासिल किया है। बता दें कि बारहवीं के 2 लाख 72 हजार छात्र और दसवीं के 3 लाख 87 हजार छात्रों ने इस बार परीक्षा में भाग लिया था। पिछले साल 12वीं के 78.43 प्रतिशत छात्र और 10वीं के 68.2 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

10वीं के टॉपर
10वीं में मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप ने 100 फीसदी मार्क्स के साथ किया टॉप।

सेकेंड टॉपर- बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत – 99.33 मार्क्स
थर्ड टॉपर – बालोद की भारती यादव – 98.67 मार्क्स
12वीं के टॉपर की लिस्ट

12वीं में मुंगेली के टिकैश वैष्णव टॉपर- 97.80%
रायपुर की श्रेया अग्रवाल सेकेंड टॉपर- 97%
तनु यादव तीसरे स्थान पर- 96.60%

Related Articles

Back to top button