छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

खो-खो में दुर्ग की टीम बनी चैम्पियन

दुर्ग। राजिम माघी पुन्नी मेला के खेल डोम में दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में दुर्ग की खो खो टीमों का जलवा रहा। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही दुर्ग की नवीन खो-खो क्लब व नेहरू नगर खो-खो क्लब की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने अपने प्रतिद्वंदियो को पछाड़ा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नवीन खो-खो क्लब दुर्ग व नेहरू नगर खो-खो क्लब दुर्ग के बीच खेला गया। जिसमें नवीन खो-खो क्लब ने शानदार खेल दिखाया और चैंपियनशिप पर कब्जा किया। वहीं नेहरू नगर खो-खो क्लब को उपविजेता की ट्राफी से संतोष करना पड़ा। विजेता व उपविजेता टीम को पर्यटन विभाग के एमडी नंदी ने पुरस्कृत किया। राजिम माघी पुन्नी मेला में इस बार सांंस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही खेलकूद पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पारंपरिक लोक खेलों के बाद खेल डोम में पहले कबड्डी की राज्य स्तरीय हुई। इसके बाद दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। दुर्ग जिले की दो टीमों के बीच शानदार खेल देखने को मिला। लेकिन अंतत: नवीन खो-खो क्लब की टीम नेहरू नगर खो-खो क्लब पर भारी पड़ी। चैंपियनशिप जीतने पर नवीन खो-खो क्लब दुर्ग को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपए व ट्राफी से सम्मानित किया गया। वहीं नेहरू नगर खो-खो क्लब दुर्ग को द्वितीय पुरस्कार व 21 हजार रुपए व ट्राफी दिया गया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए प्रयास खो-खो क्लब बालोद व बलौदाबाजार  खो-खो क्लब के बीच मैच हुआ। इस मैच में बालोद ने बलौदा बाजार को हराते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा किया। बालोद को 15 हजार रुपए व बलौदा बाजार को 11 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इस संपूर्ण आयोजन में नोडल अधिकारी संस्कृति विभाग प्रताप पारख व सहित पर्यटन विभाग की संपूर्ण टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button