नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा के स्वयंसेवको व युवा मंडलों ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/06/IMG-20200621-WA0042.jpg)
नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा के स्वयंसेवको व युवा मंडलों ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग प्रदीप रजक
नेहरु युवा केंद्र कवर्धा (छ.ग.) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सयुंक्त तत्वावधान मे सौरभ कुमार निषाद जिला युवा समन्वयक नेहरु युवा केंद्र कवर्धा के नेतृत्व मे सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कबीरधाम जिले के चारो ब्लांक कवर्धा ,बोडला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया ब्लॉक मे राष्ट्रीय युवा सवयंसेवकों व युवा मंडलो के द्वारा आयुष मंत्रालय व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइन के अनुसार अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।
योग करते समय परषोत्तम निर्मलकर युवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने कहा योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है।शरीर को स्वस्थ रखने का मूल मंत्र है।हम सभी को प्रतिदिन सुबह योग करना चाहिए। योग करने वालों का शरीर स्वस्थ रहता है।निरोगी काया सुखी काया होता है।करो योग,रहो निरोग।कहते हुए योग करने के लिये प्रेरित किया।अंतराष्ट्रीय योग दिवस मे नेहरू युवा केंद्र कवर्धा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ओंकार सिंह राजपूत, ओमप्रकाश मडावी,लोकेश देवागंन, कृर्ति साहू, शर्मिला मिर्रे, नागेंद्र मोहले, चैनू पटेल, रवि सिंह राजपूत, संदीप चद्रवंशी, भीषण। अंतराष्ट्रीय योग दिवस मे योग करने व कराने मे अपनी भूमिका निभाई। युवा मंडल से सुखचंद निर्मलकर , रोहित रजक , परषोत्तम निषाद, भीष्म,हिमांशु, संदीप ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया तथा नेहरू युवा केंद्र कवर्धा के माध्यम से सभी युवा मंडलो के सदस्यों ने भी योग किया।