Uncategorized

जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ‘‘शासी निकाय’’ एवं प्रबंधन समिति गठित

जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ‘‘शासी निकाय’’ एवं प्रबंधन समिति गठित
कांकेर छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत् स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की मार्गदर्शिका में किये गये प्रावधान के अनुसार कलेक्टर के.एल. चौहान द्वारा जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ‘‘शासी निकाय’’ और प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ‘‘शासी निकाय’’ का गठन किया गया है, जिसके उपाध्यक्ष कलेक्टर होंगे तथा सांसद लोकसभा/राज्यसभा, समस्त विधायक, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, उप संचालक कृषि, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, उप संचालक शिक्षा, उप संचालक पंचायत, उप संचालक समाज कल्याण, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, उप संचालक जनसंपर्क को सदस्य बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे।
इसी प्रकार कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, उप संचालक कृषि, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, उप संचालक शिक्षा, उप संचालक पंचायत, उप संचालक समाज कल्याण, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, उप संचालक जनसंपर्क को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर गठित किये जाने वाली जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एक पंजीकृत सोसाईटी होगी। अध्यक्ष जिला पंचायत इस सोसाईटी की ‘‘शासी निकाय’’ के अध्यक्ष, जिला कलेक्टर इस समिति के उपाध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।

Related Articles

Back to top button