छत्तीसगढ़

कन्हैया गोयल बने जिलाध्यक्ष जांजगीर

कन्हैया गोयल बने जिलाध्यक्ष जांजगीर

0 *छ्ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का चौदहवाँ जिला गठित*

जांजगीर/छ्ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के चौदहवें जिले जांजगीर का गठन आज शक्ति ब्लॉक में स्थित होटल गुरुदेव में एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कर किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से शक्ति के पत्रकार कन्हैया गोयल को जिला अध्यक्ष जांजगीर का दायित्व सौंपा गया वहीं अजय अग्रवाल को जिला सचिव, सम्स तबरेज खान को सदस्य जिला कार्यकारिणी जांजगीर नियुक्त किया गया ।
ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति के पद पर वरिष्ठ पत्रकार मोहन अग्रवाल व ब्लॉक सचिव राम नरेश यादव को बनाया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने 1 महीने के भीतर संपूर्ण जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय कार्यालय को सूचित करने का निर्देश भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दिया।
आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सेवक दास दीवान,प्रदेश सलाहकार महेश आचार्य, संरक्षक मुंशी प्रधान,प्रदेश सचिव विपुल कनैया, दुर्ग जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान,शम्स तबरेज खान, राम नरेश सिंह यादव,मोहन कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, कृष्ण कन्हैया गोयल, रवि गोयल, राकेश रोशन महंत, रमेश कुमार अग्रवाल, कमल कुमार अग्रवाल, सुरेश कृपलानी, मोहन लाल देवांगन, नरेश कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार यादव बैठक में उपस्थित थे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कन्हैया गोयल को प्रदेश संरक्षक एनआर के पिल्लई, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, प्रदेश सचिव लक्ष्मण लोहिया, प्रदेश सचिव अर्जुन झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, अनिल गर्ग,प्रदेश संगठन सचिव भैरव शंकर साहू,प्रदेश संगठन सचिव ललित ठाकुर,प्रदेश सह सचिव श्रीमती कमलेश सारस्वत,जयेश ठाकुर,सजंय लिखितकर, शेख मक़बूल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश वैष्णव, चंद्रशेखर दास वैष्णव, प्रकाश शर्मा, जीवन नाहटा,निरंजन दास महंत,सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने शुभकामनाएं दी व संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना दी ।

 

खबरों व एजेंसी हेतु 9425569117

Related Articles

Back to top button