दैनिक राशिफल

14 जून क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशिफल–मन अप्रसन्न रहेगा। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। उच्चाधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यों में विघ्न आने के योग बन रहे हैं। आपके ऊपर कोई झूँठा आरोप लग सकता है। ज्यादा काम करने के बजाय घर पर आराम करें।

वृषभ राशिफल–दिन काफी सकरात्मक और शुभ रहने वाला है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों से आपको काफी प्रशंसा मिलेगी। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मिथुन राशिफल –कार्यों में आपको काफी व्यस्तता रहेगी। परिवार के साथ बैठकर काफी अच्छा समय बितायेंगे। गूढ़ विषयों के अध्ययन की रुचि जागृत होगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखनी जरूरी है। आपको कोई अवार्ड मिल सकता है।

कर्क राशिफल–ऑफिस में काम का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी का रवैया उदासीन हो सकता है। कारोबार को लेकर कुछ बड़े निर्णय करने पड़ सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न करें। बिजनेस पार्टनर के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें।

सिंह राशिफल–स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। अप्रत्याशित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लोगों के व्यवहार से आपको बुरा लग सकता है। शरीर में थकावट रहेगी। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। महँगी वस्तुओं की आज खरीदी न करें।

कन्या राशिफल–कारोबार में आय वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते सुदृढ़ होंगे। सन्तान के व्यवहार से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। लव पार्टनर आज आपसे नाराज हो सकता है।

तुला राशिफल–परिवार की कलह आज दूर होगी। स्वास्थ्य की समस्याओं का समाधान होगा। भू-सम्पत्ति के मामलों को लेकर जल्दबाजी न करें। दिन काफी अच्छा बीतेगा। पुरानी बातें सामने निकल कर आ सकती हैं। विरोधियों के साथ समझौता हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल–प्रेम-प्रसंग को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिये प्लानिंग कर सकते हैं। आय में मनोवांछित वृद्धि होगी। काम सही समय पर पूरे हो जायेंगे। सन्तान की सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है।

धनु राशिफल –बड़ा निवेश करने के लिये दिन अनुकूल नहीं है। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। विवादों से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन में कठिनायी आ सकती है। पड़ोसियों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। दिन सामन्या तौर पर शुभफलदायी नहीं है।

मकर राशिफल–करियर में नये अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। लोग आपकी सलाह को काफी महत्व देंगे। किसी ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। यात्रा आज अनुकूल रहेगी। जॉब में स्थानान्तरण की सम्भावनायें प्रबल होंगी।

कुम्भ राशिफल–किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में पड़ सकते हैं। अनावश्यक और मंहगे सामान खरीदने से बजट गड़बड़ा सकता है। घर के लोगों के व्यवहार में स्वार्थ रहेगा। घर में पकवानों का आनन्द उठायेंगे। कोई परिजन आपसे धन उधार माँग सकता है।

मीन राशिफल–जीवनसाथी आपकी बहुत मदद करेगा। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। मित्रों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ काफी देर तक बात होगी। दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button