8 मार्च 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

8 मार्च 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
कवर्धा, 05 मार्च 2021। जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 2 बजे से 3 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारों, घरेलु हिंसा, पीड़ित क्षतिपूर्ति, महिला और एच.आई.व्ही, एड्स, महिला और मानवाधिकार, महिला और लड़कियों में निवेश, समान अधिकार-समान अवसर, ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, गरीबी और भुखमरी का अन्त, वचन देना एक वचन है, महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्यवाही, 2030 तक ग्रह में सभी 50-50 लैंगिंग समानता के लिए आगे आना, समान सोचें, बिल्ड स्मार्ट, बदलाव के लिए नया करे, जनरेशन इक्वालिटी इत्यादि विषयों की विस्तृत जानकारी विभिन्न अधिकृत वक्तागण द्वारा प्रसारित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम में कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।