छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महापौर ने किया धार्मिक स्थलों को सेनेटाईज करने का अभियान शुरू

DURG:- प्रदेश में 75 दिनों बाद सरकार से अनुमति मिलने के बाद खुले धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखने सेनिटाइजेशन किया गया। सोशल डिस्टेसिंग व मास्क लगाना अनिवार्य होने के साथ ही अन्य जरूरी सावधानियां बरतना आवश्यक है। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज धार्मिक स्थलों को सेनिटाइज करने का अभियान शुरू किया।

सिद्धी विनायक मंदिर इंदिरा मार्केट, सांई मंदिर कसारीडीह, चण्डी मंदिर, शीतला मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च, अब्दुल रहमान शाह बाबा की दरगाह और दादाबाड़ी जैन मंदिर मालवीय नगर में सुबह से सेनिटाइजेशन किया गया। विधायक अरूण वोरा ने कहा कि धार्मिक स्थलों में लॉकडाउन के बाद रौनक लौट आई है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सेनेटाइजर और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।

वोरा ने कहा क लोग सुरक्षित रहेगें तो मंदिर परिसर भी सुरक्षित रहेगा। वोरा ने धार्मिक स्थलों में शहरवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार धार्मिक स्थलों का सेनेटाइजेशन किया जाएगा। इस दौरान निगम सभापति राजेश यादव, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, पीडब्लूडी प्रभारी अब्दुल गनी, शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंग भाटिया, पार्षद बृजेंद्र भारद्वाज, राजेश शर्मा, कमल रुंगटा,  विमल सक्सेरिया, अलताफ अहमद, श्रीकांत समर्थ, गिरधर शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, वीरेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button