छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मोदी सरकार का दूसरे कार्यकाल का पहला साल लोकतंत्र के अध्याय में सुनहरा अवसर- सांसद बघेल मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूर्ण होने पर सांसद ने ली पत्रकारवार्ता

DURG । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सुनहरे अध्याय की शुरुवात बताते हुए दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस एक साल के कार्यकाल को भारत राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर बनाने तथा यहां लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी केन्द्र की योजनाओं से ग्रामीण इलाका और अधिक समृद्धशाली हुआ है। इस साल देश के विभिन्न इलाकों में चहुंमुखी विकास के ढेर सारे कार्यों की बुनियाद रखी गई। किसानों मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, उद्योग जगत के कल्याण के लिए शुरू की गई। योजनाएं देश को आगे तरक्की की ओर ले जाने वाली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों के फलस्वरूप एक साल में आम जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा और बढ़ गया है। केन्द्र सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ राज्य के गांवों आत्मनिर्भर समृद्ध व खुशहाल बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

सांसद श्री बघेल ने कहा कि पिछले 50 वर्षों के कांग्रेस के कुशासन से आम जनता त्रस्त हो चुकी थी। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार के पहले कार्यकाल में देश की जनता ने सुव्यवस्थाओं, सुशासन, सुकाज को देखा, उनकी जो अपेक्षाएं थी भावनाएं थी उसे वह सरकार पूरी करते नजर आयी लेकिन आम मतदाताओं को यह भी महसूस हुआ कि पूर्ण बहुमत नहीं होने से कई सारे काम करने व निर्णय लेने में दिक्कतें आ रही है। तब इन कमियों को दूर करने तथा राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए ही भारतीय नता पार्टी को केन्द्र में सरकार चलाने के लिए पूर्ण बहुमत दिया है। आम मतदाता देश में स्थिर और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए काम करने वाली पार्टी की सरकार चाहते थे। इसी भरोसे के साथ वर्ष 2014 के लोकसभा चनाव में देश में व्यापक परिवतन हेतु लोगों ने मतदान किया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया। निश्चित रूप से आज भारत राष्ट्र की गरिमा बढ़ी है और कद उंचाई हुआ है।

Related Articles

Back to top button