कलेक्टर टी पी वर्मा पहुंचे डोंगरगढ़ प्रवास पर, कल चालू होंगी 200 यात्री ट्रेने, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

कलेक्टर टी पी वर्मा पहुंचे डोंगरगढ़ प्रवास पर, कल चालू होंगी 200 यात्री ट्रेने, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
डोंगरगढ- राजनांदगांव जिले में नवपदस्थ कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा आज धर्मनगरी डोंगरगढ़ के प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और कल से प्रारंभ होने वाली

यात्री ट्रेनों को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन के बाद वे सीधे नवीन विश्राम गृह पहुंचे जहां पर विधायक भुनेश्वर बघेल व पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवाज खान अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर टी पी मौर्य से मिले और डोंगरगढ़ कंटेन्मेंट जोन में आने के कारण व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया तथा जल्द ही सभी व्यापारियों को राहत पहुंचाने की बात कही जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया जब तक डोंगरगढ़ के सभी सैम्पल की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक सभी दुकानों को खोलना मुश्किल है यदि अब आने वाली सभी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो इस पर विचार किया जा सकता है अन्यथा कंटेन्मेंट जोन को लेकर केन्द्र सरकार से प्राप्त सभी निर्देशों का पालन करना पड़ेगा।
इसके बाद माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर बगुलामुखी देवी माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर के पट खुलवाने की गुहार लगाई तो कलेक्टर श्री वर्मा ने आश्वासन दिया कि 8 जून से मंदिरो के पट खुलने की सम्भावना है। व्यापारियों के एक दल ने भी कलेक्टर श्री वर्मा से भेंटकर कंटेन्मेंट जोन में कुछ दुकानों के खुलने से नाराजगी जाहिर करते हुए अन्य दुकानों को भी खुलवाने या फिर सभी दुकानों को बंद करवाने की बात कही।।
पत्रकारों से की चर्चा- डोंगरगढ़ प्रवास पर पहुंचे कलेक्टर टी पी वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रेल प्रशासन द्वारा पैसेंजर ट्रेनों के थमे पहिये को 1 जून से चलायमान करने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत वह 1 जून से देश भर में 200 ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है जिसके लिए 22 मई से चुनिंदा स्टेशनों पर आरक्षित टिकिट काउंटर खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इसी कड़ी में यह डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में आने वाले एवं जाने वाले यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया फिर चाहे वह सफाई व्यवस्था हो या स्वास्थ्य सुविधा या फिर थर्मल स्क्रीनिंग सभी बातों का ध्यान दिया जा रहा है।। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ आने के दौरान मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख कोरण्टाइन सेंटरों का भी निरीक्षण किया और प्रवासी श्रमिको को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई।
इस दौरान विधायक भुनेश्वर बघेल, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवाज खान, संध्या देशपांडे, इंदरपाल सिंह राजा, अजय अग्रवाल, अमित छाबड़ा, श्रीनिवास राव जिला जनसम्पर्क विभाग की डिप्टी डायरेक्टर उषा किरण सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
ज्ञात हो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपूर मंडल के 9 स्टेशनों पर आरक्षित टिकट काउंटर 22 मई से खोले थे।रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार स्टेशनों / रेलवे परिक्षेत्र के आरक्षित टिकट काउंटरों को खोलने के लिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुये मंडल के 9 स्टेशन इतवारी, भंडारारोड़, गोंदिया, नैनपुर, बालाघाट, राजनाँदगांव, डोंगरगढ़, नागभीड़ व छिंदवाड़ा स्टेशनों पर आरक्षित टिकट काउंटर 22 मई से पूर्ववत समयानुसार खोले जाने का निर्णय लिया गया था। अभी फिलहाल डोंगरगढ में 3 ट्रेनों के स्टापेज दिये गए है जिनमें गाड़ी संख्या 02809-10 हावड़ा मुंबई मेल अप व डाउन, गाड़ी संख्या 02833-34 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस अप डाउन एवं 02069- 70 गोंदिया रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस के स्टापेज शामिल है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100


