Bhupesh Baghel On Naxal Operation: ‘नक्सली हैं की नहीं और नहीं है तो कैसे निकल गए?’ कर्रेगट्टा की पहाड़ी पर चल रहे ऑपरेशन पर पूर्व सीएम ने सरकार से किया सवाल


रायपुर: Bhupesh Baghel On Naxal Operation: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल ऑपरेशन के साथ-साथ पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भाजपा सरकार से सवाल किए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कर्रेगट्टा पहाड़ी पर चल रहे नक्सल ऑपरेशन को लेकर सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि, कर्रेगट्टा पहाड़ में अभी कितने नक्सली है? पूर्व सीएम बघेल ने सरकार से पूछा कि, पहाड़ पर कितने नक्सली नहीं है और अगर नहीं है तो निकल कैसे गए? अभी तक एक भी नक्सली का वीडियो फुटेज क्यों नहीं दिखा? कहीं ऐसा तो नहीं की सरकार ने फर्जी सूचना पर जवानों को झोंक दिया है?
इतना ही नहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने नक्सलियों के द्वारा शांति वार्ता के लिए लिखे जा रहे पत्रों पर भी संदेह जारी किया है। उन्होंने कहा, हम भी चाहते हैं कि, की नक्सलवाद खत्म हो लेकिन सरकार को हमारे सवालों का जवाब देना होगा। अब देखना होगा कि, कांग्रेस के इन सवालों का भाजपा क्या जवाब देती है।
8 दिनों से चल रही मुठभेड़
Bhupesh Baghel On Naxal Operation: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीजापुर के कर्रेगट्टा पहाड़ी में पिछले 8 दिनों से नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी मिली है कि, यहां टॉप नक्सल लीडर्स के साथ बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद है। इतना ही नहीं इस ऑपरेशन में हजारों की संख्या में जवान शामिल है, जो पिछले 8 दिनों से लगातार नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। इस दौरान जवानों ने पांच नक्सलियों को ढेर करने में कामयाबी भी हासिल की थी। बताया जा रहा है कि, जवानों ने हिड़मा, देवा, विकास, दामोदर, सुजाता जैसे टॉप नक्सल कमांडर्स को घेर रखा है।



