दैनिक राशिफल

18 फरवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
आज कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए शानदार समय है। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
वृष
किसी भी कार्य को करने में आलस्य न करें। आपके कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अत: आपको विनम्र रहने की आवश्यकता हैI अधिकारी भी आपके इस रवैये से नाराज हो सकते है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। किसी बुजुर्ग का अपमान न करें।
मिथुन
आज भविष्य में होने वाले मांगलिक कार्यों का योग बन सकता है। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अचानक घर में मेहमान आ सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण होने का योग बन रहा है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता अथवा बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।
कर्क
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। यात्रा का प्रबल योग है। आप अपने पुराने अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगें। खुद पर यकीन रखें कामयाबी मिलेगी I
सिंह
जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें जल्द ही रोजगार मिल सकता है। नवीन प्रेम संबंधों के लिए आज आपका दिन शुभ हैI व्यवसाय के क्षेत्र में सावधानी बरतें आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते है। बड़े भाई से आपको पूर्ण सहयोग और मदद मिलेगी।
कन्या
आज आपको कोई नया काम मिल सकता है। आपको कामयाबी मिलेगी, सही अवसर का इंतजार करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी से किए हुए वादे को जरूर निभाएं। स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानी बरतें। परिवार में कोई खुशी का जश्न हो सकता है।
तुला
आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार का विवाद करने बचें। आर्थिक और व्यवसाय के क्षेत्र में परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं।
वृश्चिक
आज आप प्रतिष्ठित लोगों के साथ मजबूत सम्बन्ध बनाएंगेI आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे।
धनु
आज पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप समझदारी का परिचय देते हुए परिवार में मध्यस्त बनने की कोशिश करें। वाद-विवाद करने से बचें।
मकर
आज किसी बुजुर्ग परिजन अथवा जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। ऐसा कार्य न करें जिससे आप अपमानित हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक काम करने की जरुरत है।
कुंभ
आज आप व्यवसायिक यात्रा कर सकते हैं। बच्चों के प्रति आप के मन में प्रबल स्नेह का भाव रहेगा। ससुराल पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है।
मीन
आज आपको अपने कार्य स्थल में पदोन्नति का योग बन रहा है। इस महीने आप नई गाड़ी, जमीन या घर खरीद सकते है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्रियों और बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button