खास खबर

दोरनापाल थाना इलाके में मजाक-मजाक में एक युवती की जान जाने का मामला निकलकर सामने आया है. वाट्सअप डीपी चेंज नहीं करने पर 20 वर्षीय युवती ने अपने दोस्त से वीडियो बनाकर फांसी लगाने का मजाक कर रही थी, उसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और फांसी पर लटक गई.

राजा ध्रुव की खबर।सुकमा जिले के दोरनापाल थाना इलाके में मजाक-मजाक में एक युवती की जान जाने का मामला निकलकर सामने आया है. वाट्सअप डीपी चेंज नहीं करने पर 20 वर्षीय युवती ने अपने दोस्त से वीडियो बनाकर फांसी लगाने का मजाक कर रही थी, उसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और फांसी पर लटक गई. जिससे उसकी मौत हो गई है.
जानकारी के मुताबिक मृतिका युवती का नाम अंजली तिवारी है, जो कि भिलाई की रहने वाली थी. सुकमा में उसकी मां शिक्षिका और उसी के साथ रहती थी. बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह एक दोस्त से चैटिंग में डीपी चेंज करने को कहा, लेकिन दोस्त ने डीपी चेंज करने से मना कर दिया. जिसके बाद युवती ने मजाक में वीडियो बनाकर डराकर बात मनवाने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और युवती फंदे में लटक गई. यही मजाक मौत में तब्दील हो गई.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button