मानिकपुरी पनिका समाज ने सीएम राहतकोष में दिये 21 हजार रूपये दान

भिलाई। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु देशव्यापी लॉकडाउन के चलते जरूरतमंद श्रमिक वर्गों के सहयोग के लिए रूआबांधा वार्ड 63 के पूर्व पार्षद राजेन्द्र रजक के मार्गदर्शन में मानिकपुरी पनिका समाज भिलाई दुर्ग द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21000 रूपये का चेक नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को निगम कार्यालय रिसाली पहुॅचकर प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष- नोहरदास ग्वाल, उपाध्यक्ष रंगदास मानिकपुरी, सचिव गुलाब मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष प्रकाश दास, संक्रिय कार्यकर्ता अमरदास, सहसचिव मोहनदास, संक्रिय हीरादास मानिकपुरी, आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मानिकपुरी समाज की संवेदनाओं का सम्मान करते हुए समाज के परोपकारी कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए पदाधिकारियों का साधुवाद दिये है। निगम के जोन आयुक्त रमाकांत साहू ने भी मानिकपुरी समाज की प्रयासों की सहारना की है।