Hemant Soren met PM Modi: पीएम मोदी से मिले झामुमो विधायक हेमंत सोरन और कल्पना द्रौपदी मुर्मू.. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिया आमंत्रण

Hemant Soren and kalpana murmu met PM Modi: नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनट सोरेन और विधायक पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी।
Read More: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा; महाराष्ट्र में अगले सीएम को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया साथ ही झारखंड के विकास और लोगों के कल्याण के लिए सहयोग की अपील की।
CM of Jharkhand, Shri @HemantSorenJMM and MLA-elect Smt. @JMMKalpanaSoren Ji called on PM @narendramodi. pic.twitter.com/LUwho7wg5j
— PMO India (@PMOIndia) November 26, 2024
अरविन्द केजरीवाल से मिला सोरेन दंपत्ति
Hemant Soren and kalpana murmu met PM Modi: वहीं हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अरविंद केजरीवाल से भी मिलने उनके आवास पर पंहुचे और शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंच कर खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया।
आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बड़े भाई श्री @ArvindKejriwal जी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती @KejriwalSunita जी से भेंट कर उन्हें 28 नवम्बर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। pic.twitter.com/c2h7T3LZ0a
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 26, 2024
28 नवंबर को शपथ ग्रहण
बता दें कि कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है. मोरहाबादी मैदान में ये शपथ ग्रहण समारोह होगा।
दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती @priyankagandhi जी से मुलाकात कर 28 नवम्बर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। pic.twitter.com/2xinunt5kW
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 26, 2024
झामुमो को मिली है बड़ी जीत
Hemant Soren and kalpana murmu met PM Modi: गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार वापसी करते हुए 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली, जबकि बीजेपी नीत एनडीए को महज 24 सीटें ही मिल सकीं।