छत्तीसगढ़

यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर ने पटौद व बेवरती में जरुरतमंदों को दिए सब्जी !

कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर ने पटौद व बेवरती में जरुरतमंदों को दिए सब्जी !

पी जी कालेज कांकेर रेडक्रॉस इकाई के वालिंटियर्स कांकेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे है | यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. मनोज राव के

 

 

 

मार्गदर्शन व नेतृत्व में रेडक्रॉस इकाई के वालिंटियर शिल्पा साहू द्वारा कांकेर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पटौद व बेवरती में कुल 18 जरुरतमंद परिवार को शब्जी किट दिए | वालिंटियर्स पूर्व में जागरूकता अभियान के तहत इन गांवों में सोशल डिस्टेंस व मास्क को लेकर जागरूकता अभियान चला चुके है साथ ही इन गांवों का घर घर जाकर सर्वे का भी कार्य किये | सर्वे के दौरान यह पाया गया की कुछ ऐसे घर है जहाँ उचित मूल्य दूकान से राशन तो मिल रहा है लेकिन शब्जी खरीदने के पैसे नहीं है | ऐसे परिवारों को पी जी कालेज के सहायक प्राध्यापक प्रो. सुमिता पाण्डे व डॉ. मनोज राव के सहयोग से ग्राम पटौद में 8 व बेवरती में 10 जरूरतमंद परिवार को शब्जी किट ( लौकी, बैगन, टमाटर, भिन्डी, कद्दू व केला) प्रदान किया गया | साथ ही इन गांवों में लोगों को अफवाहों से दूर रहने व घर में रहने की अपील की गई | मास्क की उपयोगिता बताते हुए गाँव के लोगों को यह समझाया गया जब भी आप घर से बाहर निकले मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रूप से करें | मास्क न होने पर रुमाल या गमछा का उपयोग करें | बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न देने व प्रवेश करने पर सरपंच, स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को सूचित करने के लिए लोगों से आग्रह किया गया | इस कार्य में बेवरती सरपंच सुरेखा नेताम, पटौद सरपंच पूनम सलाम, गौरव साहू, लाली व विसु का विशेष योगदान रहा |

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button