छत्तीसगढ़

चिल्फ़ी घाटी :- भोपाल से कोरबा के लिए निकले पांच लड़कियों को देर शाम हॉस्टल में किया गया क्वारेंटाइन, परेशान लड़कियों ने लगाई मदद की गुहार

चिल्फीघाटी. भोपाल से कोरबा आने के लिए निकली पांच लड़कियां सहित सात लोगों को पुलिस ने कवर्धा बार्डर पर रोक दिया। बार्डर पर करीब 12 घंटे तक खड़े रहने के बाद देर शाम सभी को आदिवासी विभाग के हॉस्टल में क्वारेंटाइन किया गया। परेशान लड़कियां मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगा रही हैं।
लड़कियों ने टेलीफोन पर बताया कि मंगलवार को भोपाल से भाड़े पर टैक्सी लेकर कोरबा के लिए निकले थे। कोरबा तक आने के लिए भोपाल के सिटी मजिस्ट्रेट ने पास जारी किया था। मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे मध्यप्रदेश की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के बार्डर कवर्धा चिलपी पहुंचे। चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस ने लड़कियों को आगे बढऩे की अनुमति नहीं दी। बार्डर पर रोक दिया।

कोरबा आने के लिए लड़कियों ने कोरबा के कलेक्टर से भी मदद मांगी है। कवर्धा के प्रशासन ने भी मदद नहीं किया। पुलिस कवर्धा या कोरबा के मजिस्ट्रेट से पास जारी होने पर भी लड़कियों को आगे जाने की अनुमति देने की बात कह रही थी। शाम तक अनुमति नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने लड़कियों को कवर्धा जिले में चिलपी के पास स्थित एक हॉस्टल में क्वारेंटाइन कर दिया।
लड़कियों ने बताया कि भोपाल से कोरबा आने के लिए दो लड़के भी उनके साथ हैं। दोनों लड़के कोरबा के निवासी है। उन्हें कवर्धा प्रशासन ने अलग स्थान पर ठहराया हुआ है। लड़कियों ने बताया कि वे भोपाल में काम करती हैं। कुछ लोग पढ़ाई करते हैं। लड़कियों ने स्थानीय प्रशासन से कोरबा तक पहुंचाने में सहयोग करने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें कोरबा में क्वारेंटाइन कर लिया जाए। भोपाल से चलने से कुछ दिन पहले लड़कियों ने अपना एक वीडियो भी वायरल किया था। इसमें मदद की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button