स्वास्थ्य/ शिक्षा
*साजा महाविद्यालय में ग्रंथालय उपयोगकर्ता शिक्षण आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न*

बेमेतरा/साजा:- पंडित देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय साजा में नवप्रवेषित छात्र -छात्राओं के लिए ग्रन्थलाय उपयोगकर्ता शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए ग्रंथलाय से सम्बंधित जानकारी दिया। इसके साथ ही ग्रन्थलाय में संचालित n-list प्रोग्राम के बारे में बताया गया। इसके मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आई.पी. दिनकर, सहायक प्राध्यापक हितेश वर्मा, भोज राम कपूर उपस्थित रहे। वही ग्रंथालय की जानकारी महाविद्यालय के ग्रन्थपाल अमित कुमार साहू के द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्रों को दिया गया। इस दौरान ग्रंथालय उपयोगकर्ता शिक्षण कार्यक्रम में साजा महाविद्यालय के शिक्षक गण एवं विद्यार्थी सम्मिलित रहे।