Uncategorized

शुक्रवार को खार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ संडी बगला- उप तहसील मुख्यालय से तीन किमी दूर स्थित ग्राम सकरी (स) में निवासी श्यामलाल साहू पिता थानू राम साहू (40 वर्ष) ने शुक्रवार को खार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि श्यामलाल जुआ में बड़ी रकम हार गया था। कर्ज देने वाले उसको तगादा कर रहे थे। आखिरकार तंग आकर श्यामलाल ने फांसी लगा ली।

परिजनों के मुताबिक पलारी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सकरी स संडी बंगला श्यामलाल साहू गुरुवार से लापता था। उसका शव ग्राम के सकरी-ससहा मार्ग खार में शुक्रवार 25 जनवरी को एक पेड़ पर लटकते पाया गया। मृतक युवक विगत दो माह से अंचल सुंद्री-देवसुंद्रा खार में हो रहे जुआ रैकेट में जुआ खिलाने वाले दलालों से एक हफ्ते में 20 प्रतिशत ब्याज दर पर लाखों रुपये उधार लेकर हारने से दुखी था। वहीं लगातार कर्जदार जुआ फड़ में दिए गए पैसों की वसूली के लिए दबाव बना रहे थे। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button