छत्तीसगढ़
कोरोना के खात्मे के लिए समूह की महिलाओं ने दिखाया समर्पण मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी 20 हजार की नकद राशि

कोरोना के खात्मे के लिए समूह की महिलाओं ने दिखाया समर्पण
मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी 20 हजार की नकद राशि
नारायणपुरसबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
– पूरा देश कोरोना वायरस के ख़ात्मे के लिए अपने-अपने तरीके से सहयोग कर रहे है। वहीं नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की सरकारी, गैरसरकारी कर्मचारी, कामकाजी महिलाओं के साथ स्वसहायता समूह की महिलाएं भी प्रदेश के लिए अपना समर्पण दिखा रही हैं। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा को आज कलेक्टोरेट में मां दंतेश्वरी महिला स्व सहायता समूह की सचिव श्रीमती सुशीला नम्बीयर और कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू झा ने 20 हजार रूपए की नकद राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए सौंपी। कलेक्टर श्री एल्मा ने उनके इस सहयोग के लिए साधुवाद दिया। अब तक मुख्यमंत्री सहायता कोष में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, समाज प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों, व्यावसायियों आदि द्वारा लगभग 5 लाख राशि के चेक प्रदान किया गया हैं। जिसे मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100