Uncategorized

अंबुजा विद्यापीठ रवान के दो विद्यार्थी व्यास वर्मा और जयंत पटेल राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-  अंबुजा विद्यापीठ रवान के दो विद्यार्थी व्यास वर्मा और जयंत पटेल राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए हैं। क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 18 व जनवरी को केपीएस नेहरू नगर भिलाई में किया गया। इसमें 35 विद्यालयों के 68 मॉडल प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों में ‘स्मार्ट हार्वेस्टर’ की प्रदर्शनी प्रदर्शित की। सीबीएसई द्वारा निर्देशित छह विषयों से संबंधित विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 8-9 फरवरी को नोएडा (उप्र) में आयोजित की जाएगी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर जीवी रामाकृष्णा अध्यक्ष अंबुजा विद्यापीठ एवं निर्माण प्रमुख पूर्वी भारत, विद्यालय प्रबंधन, विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार पाण्डेय, विद्यालय के समन्वयक टीएल वर्मा, भौतिकी शिक्षक पद्माकर मिश्रा, शिक्षक/शिक्षिकाएं, पालकगण एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button