देश दुनिया

कोरोना के खौफ के बीच अगले 24 घंटे होंगे बेहद खतरनाक, आंधी के साथ बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी – Lightning and hail warning with thunderstorm

पुणे।

तटीय दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल में अलग अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा होने के आसार है। तटीय केरल और लक्षद्वीप में मौसम $खराब रहने के आसार है। मछुआरों को इस दौरान इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। दिन का तापमान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा7 पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा ,पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहा।

तेलंगाना के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ स्थानों पर तथा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगट, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को 08.30 बजे से मंगलवार को 08.30 बजे तक गरज के साथ वर्षा हुई।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, असम, विदर्भ, रायलसीमा, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को 08.30 बज से मंगलवार को 08.30 बजे तक आंधी तूफान का असर रहा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक हवा के साथ हल्की बूंदा -बांदी होने के आसार हैं। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट , बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक आंधी के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल , माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक आंधी चलने का अनुमान है।

पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है। उत्तर राजस्थान के अलग-अलग स्थानों 30-40 किमी प्रति घंटे की गति तक धूलभरी आँधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान केरल के अधिकतर स्थानों पर तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम और तटीय कर्नाटक में और कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग अलग स्थानों मे बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में मौसम शुष्क रहा।



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button