Uncategorized

इंस्टीट्यूट के शिक्षक प्रशिक्षण हेतु जाऐंगे लंदन: डॉ. संतोष राय

भिलाई। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के संचालक डॉ. संतोष राय ने बताया कि भिलाई में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं ग्लोबल इकोनॉमी के अनुरूप तैयार करने हेतु यहाँ के शिक्षक लंदन जाऐंगे। लंदन एवं लंदन के विभिन्न स्कूलों एवं इंस्टीट्यूट में भ्रमण कर उसके अनुरूप, यहाँ छात्रों को प्रशिक्षित करेंगे। डॉ. संतोष राय ने आगे बताया कि, इसके पूर्व भी श्रीलंका के कैम्ब्रीज इंटरनेशनल स्कूल में सेमीनार ले चुके हैं। डॉ. संतोष राय ने आगे बताया कि, सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस. में शानदार परीक्षा परिणाम देने वाली संस्था में 11वीं, 12वीं के सभी विषय संस्था द्वारा पढ़ाये जाते हैं। संस्था में प्रोफेशनल शिक्षकों की एक सशक्त टीम हैं। जिसमें प्रमुख रूप से एम.सी.ए. मिठ्ठू मैडम, सी.ए. प्रवीण बाफना, सी.ए. केतन ठक्कर, सी.ए. दिव्या रत्नानी, पीयूष जोषी, प्रियंका शर्मा, अभिषेक राय, नेहा वर्मा प्रमुख हैं।  सी.ए. के घोषित परिणाम में संस्था ने शानदार सफ लता अर्जित की हैं। उत्तीर्ण होने वाले छात्रों में ऋ षिता सामरा, मो.अयाज खान, यामिनी नेयक, जसप्रीत कौर, हिमांषु वर्मा, साक्षी अग्रवाल, ज्योती आहूजा, कामेश्वर गवेल, चंचल सलूजा, मयंक अग्रवाल, मंजू ठाकुर, दिशा खण्डेलवाल, दिव्या पारख हैं।

Related Articles

Back to top button