जो सरारती तत्व घर से बाहर घूम रहे ऐसे लोगों की 112 में करें शिकायत
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
भिलाई। लॉकडाउन के समय भी प्रदेश सरकार सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम कर रही है। लॉकडाउन में भी रेटी टू इट का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश के 24 लाख 76 हजार हितग्राही, जिसमें गर्भवती माताएं, बच्चे और बालिकाएं भी शामिल है। इन्हें समय से रेडी टू ईट दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार सुपोण अभियान के तरह यह काम कर रही है।
उक्त बांते भिलाईनगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने फेसबुक लाइव के दौरान कही। रोज फेसबुक लाइव के माध्यम से भिलाईनगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव लोगों से जुड़ रहे हैं और उनकी समस्याएं सूनने के साथ ही लोगों के दिए गए सुझाओं पर भी लगातार काम कर रहे हैं। आज फेसबुक लाइव में भिलाईनगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव को करीब 500 से अधिक कमेंट आए। इसमें कुछ लोगों ने कहा कि अभी भी कई लोग घर में नहीं रह रहे हैं। बाहर घूम रहे हैं।लोगों की शिकायत पर भिलाईनगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सहित भिलाई की जनता कोरोना से लडऩे के लिए शासन के आदेश का पालन कर रही है। लोग घर में अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। लेकिन कुछ सरारती तत्व है जो बाहर घूम रहे हैं। इनके खिलाफ लोग 112 में शिकायत करें। साथ ही एक सुझाव पर उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों पर सभी प्रकार के हेल्पलाइन नंबर भी चस्पा कराएंगे। भिलाईनगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने बताया कि सरकारी राशन दुकानों का निरीक्षण किए है। सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन की जा रही है। साथ ही पार्षद व वालंटिय का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। वार्डों में सेनेटाइजर बांटना शुरू कर दिए है। करीब 15 हजार से अधिक सेनेटाइजर बांट दिए गए है। साथ भिलाईनगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने जनता से अपील की है कि वे घर में ही रहे। और जो महानुभाव इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए दान दे रहे हैं। जनता का सहयोग कर हरे हैं। उनका भी महापौर ने दिल से आभार जताया और धन्यवाद दिया। साथ ही संकट ग्रस्त श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 3 करोड़ 80 लाख रूपए की स्वीकृति दे दी है। इससे जाहिर है कि जल्द ही श्रमिकों को लाभ मिलेगा।