Uncategorized

MP IAS Transfer : आधी रात बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 30 से ज्यादा IAS अफसरों का किया तबादला, जानें किसे-कहां मिली पोस्टिंग

भोपालः MP IAS Transfer  मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने शनिवार देर रात एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। ट्रांसफर के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More : IPS Transfer News : देर रात पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए इन जिलों के एसपी, 21 IPS अफसर इधर से उधर, देखें सूची 

MP IAS Transfer  जारी आदेश के मुताबिक शहडोल, मण्डला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर और नीमच जिले के कलेक्टरों के बदला गया है। अब तक जनसपंर्क संचालक रहे रोशन कुमार को विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है। हर्ष सिंह डिंडोरी के कलेक्टर होंगे। हर्षल पंचोली को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है। नीमच के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीना होंगे। जबकि बालाघाट के कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा को कलेक्टर राजगढ़, केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर और सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है।

Read More : Hindenburg New Report 2024 : हिंडनबर्ग ने जारी की नई रिपोर्ट, इस बार निशाने पर ये कारोबारी, सेबी की चेयरपर्सन को लेकर भी किया बड़ा दावा 

अंशुल गुप्ता को जनसम्पर्क विभाग का संचालक बनाया गया है।वहीं डिंडोरी के विकास मिश्रा को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।वे यहां योजना आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग के उप सचिव होंगे। IAS तन्वी सुद्रियाल को संचालक बजट, अमन वैष्णव को ग्वालियर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है और संजीव सिंह भोपाल संभाग के आयुक्त होंगे।

 

 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button