छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
राजेन्द्र नायक बने जामुल नगर पालिका के सीएमओ
भिलाई। नगर पालिका परिषद जामुल में नव पदस्थ सी.एम.ओ. राजेन्द्र नायक ने कार्यभार ग्रहण किया। पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर नये सी.एम.ओ. का स्वागत किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नायक ने कहा कि पालिका में हम सभी मित्रवत संबंध से कार्य करेंगे साथ ही राजस्व विभाग के संबंध में विशेष चर्चा किये। उन्होनें कहा कि यह माह मार्च का है इसलिए राजस्व वसुली के संबंध में सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को वसुली की जानकारी ली व उन्हें इसकी बसूली के संबंध में दिशा निर्देश दिये। नये सी.एम.ओ. के कार्यभार ग्रहण के दौरान सहायक अभियंता दिनेश नेताम, उप अभियंता ए.के. लोहिया, हेमन्त वर्मा, पूनीत वर्मा, मोहन वर्मा, रामू देवांगन, केदार बंछोर, महेन्द्र परगनिहा, प्रीति गुप्ता, प्रकाश मानिकपुरी, डोमार बंछोर, नीलकंठ वर्मा, सेन कुमार उपस्थित थे।